Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा
Published : Sep 2, 2025, 5:16 pm IST
Updated : Sep 2, 2025, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Forest Service (Preliminary) Exam-2025 postponed news in hindi
Himachal Pradesh Forest Service (Preliminary) Exam-2025 postponed news in hindi

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस संबंध में एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Himachal Pradesh News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश और बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति को देखते हुए, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब 9 सितंबर के बजाय 5 अक्तूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस संबंध में एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय एक भयावह आपदा से जूझ रहा है और ऐसी परिस्थितियों में युवाओं के लिए परीक्षा देना बेहद चुनौतीपूर्ण होता। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी परीक्षा स्थगित करने की मांग के कई संदेश मिले थे।

युवाओं की परेशानियों और भावनाओं का सम्मान करते हुए, परीक्षा को स्थगित करने का यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी उम्मीदवारों से अपनी तैयारी जारी रखने और निराश न होने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन, बाढ़ और सड़कों के बंद होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। इसी कारण प्रदेश सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

(For more news apart from Himachal Pradesh Forest Service (Preliminary) Exam-2025 postponed News Today in Hindi stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM