Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में कड़ाके की ठंड, ठिठुरन का सामना कर रहे प्रदेशवासी

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में कड़ाके की ठंड, ठिठुरन का सामना कर रहे प्रदेशवासी
Published : Dec 2, 2024, 10:38 am IST
Updated : Dec 2, 2024, 10:38 am IST
SHARE ARTICLE
Severe cold in Lahaul Spiti district of Himachal pradesh news in hindi
Severe cold in Lahaul Spiti district of Himachal pradesh news in hindi

वहीं हिमाचल प्रदेश के अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

Himachal Pradesh Weather News In Hindi:रविवार को हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने के बाद प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे तापमान में दो डिग्री और गिरावट आई है। वहीं समूचे प्रदेश में लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को ताबो में -8 डिग्री, कुकमसेरी में -6.6, कल्पा में 0 और समधो का न्यूनतम तापमान -1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं इस दौरान रातें काफी सर्द हो गई है। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश में कई जगहों पर कोहरे का प्रकोप जारी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर तक चोटियों में बर्फबारी हो सकती है।

गौर हो कि इस दौरान सिरमौर के प्रख्यात चूड़धार मंदिर में ठंड की वजह से पाला जमने लगा है। इससे चूड़धार में पानी की पाइपें जम गई हैं और नाले बर्फ में तब्दील हो गए हैं। उसके बावजूद भी वीकेंड पर भारी संख्या में श्रद्धालु चूड़धार पहुंच रहे है।

(For more news apart from Severe cold in Lahaul Spiti district of Himachal Pradesh News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM