Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
Published : Mar 3, 2025, 5:50 pm IST
Updated : Mar 3, 2025, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Weather Update Rain and snowfall warning News In Hindi
Himachal Pradesh Weather Update Rain and snowfall warning News In Hindi

सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना हुआ है।

Himachal Pradesh Weather Update Rain and snowfall warning News In Hind: हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमपात के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने लोगों को संवेदनशील इलाकों से दूर रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने लाहौल और स्पीति में हिमपात, चंबा और कांगड़ा में बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की जबकि बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मंडी प्रशासन ने लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है।

सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले सप्ताह की बर्फबारी के बाद सप्ताहांत में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने शिमला और अन्य पर्यटन शहरों की ओर रुख किया था।

न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। लाहौल और स्पीति में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से नीचे 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल ही में भूस्खलन और बाढ़ के कारण सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं जिनकी बहाली का काम जारी है।

(For More News Apart From Himachal Pradesh Weather Update Rain and snowfall warning News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM