Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने किया 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने किया 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार
Published : Jun 3, 2024, 5:23 pm IST
Updated : Jun 3, 2024, 5:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Resignation of 3 independent MLAs of Himachal accepted news In hindi
Resignation of 3 independent MLAs of Himachal accepted news In hindi

तीनों विधायक इस्तीफा देने के अगले ही दिन 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे।

Himachal Pradesh News In Hindi: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए, जिन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में छह बागी कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

पठानिया ने कहा, "इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं और ये तीनों विधायक तत्काल प्रभाव से 14वीं विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे।"

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और केएल ठाकुर (नालागढ़) ने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह बागियों के साथ भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था।

तीनों विधायकों ने 22 मार्च को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अध्यक्ष ने यह कहते हुए उनके इस्तीफे स्वीकार नहीं किए थे कि उन्हें कांग्रेस विधायक दल से एक प्रतिवेदन मिला है कि उन्होंने स्वेच्छा से नहीं बल्कि दबाव में इस्तीफा दिया है।

इसके साथ ही अब सदन की सदस्य संख्या घटकर 59 रह गई है। कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं, भाजपा के पास 25, जबकि छह विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आने बाकी हैं। गौर हो कि तीनों विधायक इस्तीफा देने के अगले ही दिन 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे।

(For more news apart from Resignation of 3 independent MLAs of Himachal accepted News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM