Himachal Pradesh news:हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का कहर, स्पीति घाटी में फंसे 81 पर्यटक सुरक्षित
Himachal Pradesh news:हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का कहर, स्पीति घाटी में फंसे 81 पर्यटक सुरक्षित

By : DISHANT

Published : Mar 4, 2024, 1:42 pm IST
Updated : Mar 4, 2024, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Snowfall, 81 tourists stranded in Spiti Valley safe news in hindi
Himachal Pradesh Snowfall, 81 tourists stranded in Spiti Valley safe news in hindi

स्पीति घाटी में बर्फबारी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

Himachal Pradesh tourists in Spiti news in hindi: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का कहर देखने को मिल रहा है। क्योंकि इस दौरान प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। वहीं जनजातीय जिले लाहौल और स्पीति के साथ कुल्लू जिले में भारी बर्फबारी ने सामान्य जनजीवन पर कहर बरपाया, जिससे कई सड़कें और राजमार्ग भी बंद हो गए।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने के कारण जहां हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं इस दौरान स्पीति घाटी में फंसे 81 पर्यटकों को बचाया गया।

पुलिस ने सोमवार जानकारी देते हुए बताया की भारी बर्फबारी के बाद सड़कें बंद होने के कारण हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में फंसे 81 पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं स्पीति घाटी में फंसे 81 पर्यटकों को रविवार रात स्थानांतरित कर दिया गया था और उन्हें वहां के विभिन्न होटलों और होमस्टे में ठहराया गया।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण हुए हिमस्खलन और भूस्खलन के कारण पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 650 से अधिक सड़कें वाहन यातायात के लिए बंद हैं। वहीं कई पर्यटक भी इस दौरान प्रदेश में फंस गए थे। वहीं प्रदेश में राज्य भर में शीतलहर की स्थिति जारी रही।

(For more news apart from Himachal Pradesh Snowfall, 81 tourists stranded in Spiti Valley safe News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM