Shimla Landlide news: अश्वनी खड्ड में भूस्खलन, 2 मजदूरों की मौत

खबरे |

खबरे |

Shimla Landlide news: अश्वनी खड्ड में भूस्खलन, 2 मजदूरों की मौत
Published : Feb 6, 2024, 12:46 pm IST
Updated : Feb 6, 2024, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Shimla Landslide in Ashwani Khad news in Hindi
Himachal Pradesh Shimla Landslide in Ashwani Khad news in Hindi

भूस्खलन के बाद शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया

Himachal Pradesh's Shimla Landslide news in Hindi: शिमला में मंगलवार की सुबह भूस्खलन होने से दो मजदूरों की मौत हो गई। बता दें कि शिमला के पास जुन्गा रोड पर भूस्खलन में दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान वहां काम कर रहे कुछ अन्य मजदूरों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई हैं। बता दें कि भूस्खलन शिमला के मैहली जुग्गा रोड पर हुआ। जिसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। 

बिहार के रहने वाले थे मृतक मजदूर

वहीं इस दौरान पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमों के त्वरित बचाव अभियान ने एक घंटे के प्रयास के बाद शवों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। वहीं इस हादसे में पीड़ितों की पहचान बिहार के राकेश और राजेश कुमार के रूप में हुई हैं। जो अपनी झोपड़ी के मलबे में पाए गए।

उपायुक्त ने घायल मजदूरों से की मुलाकात

इसके अतिरिक्त पांच व्यक्तियों को चोटें आईं। जिला प्रशासन ने प्रभावितों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी है। उपायुक्त ने तेज बचाव प्रयासों की सराहना की और दुखद घटना की जानकारी के लिए घायल मजदूरों से मुलाकात भी की। 

(For more news apart from Himachal Pradesh's Shimla Landslide news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM