Himachal Pradesh: सुधीर की सीएम को चुनौती- सीएम खुद आकर लड़ लें धर्मशाला से चुनाव...!

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh: सुधीर की सीएम को चुनौती- सीएम खुद आकर लड़ लें धर्मशाला से चुनाव..!
Published : May 6, 2024, 7:23 pm IST
Updated : May 6, 2024, 7:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Sudhir challenge to CM sukhu, come and contest elections from Dharamshala news
Sudhir challenge to CM sukhu, come and contest elections from Dharamshala news

धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को धर्मशाला से खुद चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

Himachal Pradesh News: प्रदेश कांग्रेस में जारी गुटबाजी के बीज लगातार राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। बता दें कि जहां कांग्रेस के कई नेता भाजपा में जाकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगा रहे है। ऐसे में धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को धर्मशाला से खुद चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

जानकारी के मुताबिक सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन की ऐसी हालत कर दी है कि आज इन्हें ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। उनकी जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम कार्यकर्ताओं का भी सरकार और संगठन से मोहभंग हो गया है। संगठन के लोग भी इस बात को जानते हैं कि आज सरकार में तानाशाही चल रही है और ऐसी तानाशाह सरकार का कोई भी व्यक्ति हिस्सा नहीं बनना चाहता।

सुधीर शर्मा ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और अभी तक कांग्रेस धर्मशाला से अपना प्रत्याशी ही तय नहीं कर पाई है। ऐसी स्थिति में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को चाहिए कि वह खुद आकर यहां से चुनाव लड़ें। उन्हें अपनी जमीनी हकीकत का पता भी चल जाएगा और मुकाबला भी थोड़ा रोचक हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि सरकार सत्ता में होने के बाद भी उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। इससे बड़ी शर्म की बात किसी भी सीएम के लिए और कुछ नहीं हो सकती। सीएम को चाहिए कि वह तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दें, वैसे भी उपचुनावों के बाद उनकी सरकार जाने वाली है।

इससे बेहतर यही है कि वह पहले ही नैतिकता का परिचय देते हुए त्यागपत्र दे दें। लोकसभा की चारों सीटों के अलावा विधानसभा की सभी 6 सीटों पर भाजपा का परचम लहराने वाला है। प्रदेश की जनता मुड़ बना चुकी है कि तानाशाह सरकार को हर हाल में सत्ता से बाहर करना है।

खैर ये चुनौती क्या सीएम स्वीकार करेंगे या कांग्रेस ऐसे उम्मीदवार को उतारेगी, जो सुधीर शर्मा को टक्कर देकर कांग्रेस की जीत पक्की करेगा। इस दौरान देखना अहम होगा की इन चुनावों में किसकी जीत होती होती है।

(For more news apart from Sudhir challenge to CM sukhu, come and contest elections from Dharamshala news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM