Himachal Pradesh News:  हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी, प्रदेश की 40 सड़कें बंद

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News:  हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी, प्रदेश की 40 सड़कें बंद
Published : Sep 6, 2024, 5:36 pm IST
Updated : Sep 6, 2024, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Rain in Himachal Pradesh, 40 roads of the state closed news in hindi
Rain in Himachal Pradesh, 40 roads of the state closed news in hindi

स्थानीय मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में शनिवार तक अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है।

Himachal Pradesh News In Hindi:हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 40 सड़कें बंद होने के बाद स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार (6 सितंबर, 2024) को राज्य के पांच जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है।

स्थानीय मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में शनिवार तक अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। उसने शुक्रवार को जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के 12 में से 10 जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, मंडी में 16, कांगड़ा में 10, शिमला में नौ, कुल्लू में दो और सिरमौर, ऊना और लाहौल और स्पीति जिलों में एक-एक सहित कुल 40 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं।

बता दें कि प्रदेश में बारिश को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस दौरान कई जगहों पर सड़कें बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं प्रदेश में आने वाले लोगों को भी ज्यादा ऊपरी इलाकों में न जाने के लिए अपील की जा रही हैं।  

(For more news apart from Rain in Himachal Pradesh, 40 roads of the state closed News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM