Himachal Pradesh Accident: होशियारपुर-धर्मशाला राजमार्ग पर एंबुलेंस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Himachal Pradesh Accident: होशियारपुर-धर्मशाला राजमार्ग पर एंबुलेंस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Published : Sep 6, 2025, 2:42 pm IST
Updated : Sep 6, 2025, 2:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Ambulance falls into ditch on Hoshiarpur-Dharamshala highway, 3 people killed, 2 seriously injured news in hindi
Ambulance falls into ditch on Hoshiarpur-Dharamshala highway, 3 people killed, 2 seriously injured news in hindi

बरसात के कारण सड़क का हिस्सा टूटा हुआ था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

Himachal Pradesh Accident News: होशियारपुर-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर डीएमसी लुधियाना जा रही एम्बुलेंस गगरेट से आगे पंजाब क्षेत्र के मंगूवाल में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

मृतकों की पहचान युवक संजीव कुमार सोनी (55) पठियार , ओंकार चंद (84) मरण्डा व रमेश चंद (45)निवासी नूरपुर ( कांगड़ा) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में रेनू वाला व एम्बुलेंस का चालक बॉबी सिविल हॉस्पिटल होशियारपुर में उपचाराधीन है। रेणु वाला खतरे से बाहर है, लेकिन ड्राइवर की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार तड़के करीब सुबह 4 बजे हुआ। बरसात के कारण सड़क का हिस्सा टूटा हुआ था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि सम्भवतः चालक का उस वक्त सही जजमेंट नहीं हो पाया और एम्बुलेंस खाई में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के पठियार के मरीज को स्वजन परिवार सहित टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर करवा कर डीएमसी लुधियाना ले जा रहे थे। पंजाब के मंगूवाल क्षेत्र में पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। गहरी खाई में गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की पुष्टि करते हुए पंजाब पुलिस ने बताया कि सड़क का हिस्सा टूटने और चालक की असावधानी दोनों ही इस घटना के कारण माने जा रहे हैं। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

(For more news apart from Ambulance falls into ditch on Hoshiarpur-Dharamshala highway, 3 people killed, 2 seriously injured news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM