Himachal Pradesh News: सतलुज नदी में मिले शव के अवशेष, फोरेंसिक जांच के बाद होगा खुलासा
Himachal Pradesh News: सतलुज नदी में मिले शव के अवशेष, फोरेंसिक जांच के बाद होगा खुलासा
Published : Feb 7, 2024, 1:32 pm IST
Updated : Feb 7, 2024, 1:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Accident Vetri duraisamys News in hindi
Himachal Pradesh Accident Vetri duraisamys News in hindi

वेट्री दुरईसामी चेन्नई के पूर्व मेयर सैदाई दुरईसामी के सुपुत्र हैं।

Himachal Pradesh Kinnaur Accident news in Hindi: हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में घूमने गए पर्यटक वेट्री दुरईसामी को लेकर एक जानकारी सामने आई है। बता दें कि इस मामले में सतलुज नदी में गिरे पर्यटक वेट्री दुरईसामी के शव के कुछ अवशेष मिलने का जानकारी सामने आई है। हालांकि अब ये साफ नहीं हो पाया है कि क्या सतलुज नदी के किनारे मिले अवशेष वेट्री दुरईसामी के हैं या नहीं। 

शव ढूंढने के लिए 1 करोड़ के इनाम की भी हुई घोषणा 

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अपने दोस्तों के साथ यात्रा पर गए वेट्री दुरईसामी एक हादसे का शिकार हो गए। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक उनकी कार काशांग नाला एनएच 05 पर दुर्घटना का शिकार हो गई और सतलुज नदी में गिर गई। इस दौरान मामले में जानकारी मिलने का बाद एनडीआरएफ और सेना के जवान लगातार लापता पर्यटक की तलाश में जुटे हुए हैं। ताकि उनके परिजनों को उसका शव सुपुर्द किया जा सके। बता दें कि इस मामले में पर्यटक का शव ढूंढने के लिए 1 करोड़ के इनाम की भी घोषणा की गई हैं। 
 

सतलुज नदी में मिले अवशेष 

सतलुज नदी के किनारे संदिग्ध शव के कुछ अवशेष मिलने की जानकारी सामने आई है। जिसे फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। हालांकि जल्द ही इसको लेकर खुलासा हो पाएगा की क्या सतलुज नदी के किनारे मिले शव के अवशेष वेट्री दुरईसामी के हैं या नहीं।

गौर हो की वेट्री दुरईसामी, सैदाई दुरईसामी जो की चेन्नई के पूर्व मेयर रह चुके है उनके सुपुत्र है। ऐसे में इनके द्वारा ही अपने बेटे की तलाश के लिए एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। खैर अब देखना होगा की हादसे का शिकार हुए वेट्री दुरईसामी का शव कब तक मिल पाएगा। 

(For more news apart from Himachal Pradesh Kinnaur Accident news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM