शिमला में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से हरियाणा की एक महिला की मौत

खबरे |

खबरे |

शिमला में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से हरियाणा की एक महिला की मौत
Published : Apr 7, 2023, 3:41 pm IST
Updated : Apr 7, 2023, 3:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana woman dies after being hit by speeding bus in Shimla
Haryana woman dies after being hit by speeding bus in Shimla

मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शिमला : शिमला के बाहरी इलाके में शोघी के निकट कथित रूप से तेज रफ्तार बस के बूट कवर (पीछे सामान रखने की जगह) की चपेट में आने से हरियाणा के फरीदाबाद की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। रात एक बस तेज गति से शिमला की तरफ से आ रही थी और उसका बूट ढक्कन खुला हुआ था। उस दौरान जब बस चालक ने एक मोड़ पर तेजी से मोड़ काटा तो खुला हुआ ढक्कन सड़क के किनारे खड़ी महिला को जाकर लगा। इस घटना के संबंध में पीड़िता गीता देवी की भतीजी ने अपनी शिकायत में कहा है कि शिमला से तेज रफ्तार में आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस ने उसकी चाची को टक्कर मार दी जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

पुलिस ने कहा कि हादसे के बाद गीता देवी को सोलन जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 279 और 304 ए (तेजी से और लापरवाही से गाड़ी चलाना), और 336 (लोगों की जान जोखिम में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM