हिमाचल प्रदेश में हिमपात: फंसे हुए पर्यटकों और वाहनों को निकाला गया बाहर

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश में हिमपात: फंसे हुए पर्यटकों और वाहनों को निकाला गया बाहर
Published : May 9, 2023, 12:18 pm IST
Updated : May 9, 2023, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Snowfall in Himachal Pradesh: Stranded tourists and vehicles evacuated
Snowfall in Himachal Pradesh: Stranded tourists and vehicles evacuated

पुलिस दल ने काजा के टैक्सी यूनियन की मदद से इन लोगों को निकाला और उनके ठहरने की व्यवस्था की।

शिमला: लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी में फंस गए दिल्ली के पांच पर्यटकों को बचा लिया गया है, वहीं हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग रोहतांग और धुंडी के बीच फंसे 500 से अधिक वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारी हिमपात के बाद सोमवार को वाहन सड़कों पर फिसलने लगे थे। कुल्लू जिला पुलिस ने सोमवार रात को बचाव अभियान का निरीक्षण किया। बचाव अभियान का निरीक्षण करने वाले पुलिस उपाधीक्षक के डी शर्मा ने बताया कि यात्रियों को वाहन को फिसलने से बचाने के लिए, ब्रेक नहीं लगाने तथा पहले गियर में धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

लाहौल स्पीति पुलिस ने सोमवार शाम को दिल्ली के पांच लोगों को सुरक्षित निकाला जिनकी एसयूवी गाड़ी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद काजा के पास कौमिक में फंस गयी थी।

पुलिस दल ने काजा के टैक्सी यूनियन की मदद से इन लोगों को निकाला और उनके ठहरने की व्यवस्था की। अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों ने 112 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी थी।

हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के बाद दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 14 मार्गों को बंद कर दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. इनमें छह मार्ग लाहौल स्पीति जिले में, चार कुल्लू में और बाकी राज्य के अन्य हिस्सों में हैं। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM