Pawan Kumar Martyred: पाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल का जवान शहीद, राजौरी में तैनात थे सूबेदार मेजर

खबरे |

खबरे |

Pawan Kumar Martyred: पाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल का जवान शहीद, राजौरी में तैनात थे सूबेदार मेजर
Published : May 10, 2025, 2:59 pm IST
Updated : May 10, 2025, 2:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal soldier Pawan Kumar Martyred in Pakistani firing News In Hindi
Himachal soldier Pawan Kumar Martyred in Pakistani firing News In Hindi

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे।

Himachal soldier Pawan Kumar Martyred in Pakistani firing News In Hindi: भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पिछले चार दिनों से पाकिस्तान ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट का इस्तेमाल कर लगातार हमले कर रहा है। जम्मू के राजौरी में शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हिमाचल प्रदेश का एक जवान शहीद हो गया।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। शनिवार सुबह 7 बजे पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी हो रही थी। जवाब में सूबेदार मेजर पवन कुमार और उनके कुछ साथियों ने भी गोलियां चलाईं।

 इस कार्रवाई में पवन कुमार घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। सेना द्वारा परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इसकी पुष्टि की है। शहीद का पार्थिव शरीर आज रात या कल सुबह उनके पैतृक गांव लाया जाएगा।

रिटायरमेंट से दो-तीन माह पहले हुई शहादत 

 मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। वह दो महीने में सेवानिवृत्त होने वाले थे। इससे पहले ही वह शहीद हो चुके थे। पवन कुमार के परिवार में बेटा, बेटी, पत्नी और माता-पिता हैं। बताया जा रहा है कि पिता गर्ज सिंह भी सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

(For More News Apart From India hits key Pak airbases Nur Khan, Murid, Rafiqui  targeted News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM