Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर,शिमला में ओलावृष्टि के साथ बारिश

खबरे |

खबरे |

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर,शिमला में ओलावृष्टि के साथ बारिश
Published : Oct 10, 2025, 11:28 am IST
Updated : Oct 10, 2025, 11:28 am IST
SHARE ARTICLE
Weather wreaks havoc in Himachal Pradesh news in hindi
Weather wreaks havoc in Himachal Pradesh news in hindi

9 और 10 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना.

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली, लेकिन राजधानी शिमला में दोपहर बाद ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, जो शाम को फिर से साफ हो गई। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली बोर्ड बर्फबारी से क्षतिग्रस्त बिजली की तारों में फाल्ट ढूंढने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहा है। (Weather wreaks havoc in Himachal Pradesh news in hindi)

15 अक्तूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 9 और 10 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि 11 से 15 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। बीते 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है।

चंबा जिले में भारी बारिश के बाद भी सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो पाई है। जिले के 140 गांवों में 28 ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने 10 मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया है, लेकिन 12 मार्ग अभी भी बंद हैं। इसके अलावा, 10 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। कुल्लू में मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली, खासकर लाहौल के बागवानों ने। 

अटल टनल में बर्फबारी के कारण बंद हाईवे पर एक बस को ट्रायल के तौर पर मनाली के लिए रवाना किया गया। लाहौल-स्पीति में 141 सड़कें और 91 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं, जिनके लिए बहाली का काम जारी है।

वहीं, देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (शुक्रवार) उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश या बौछार होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

आज  देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

(For more news apart from Weather wreaks havoc in Himachal Pradesh news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM