शिमला में बैंक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

शिमला में बैंक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Published : Jan 12, 2023, 6:50 pm IST
Updated : Jan 12, 2023, 6:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Fraud case registered against fake bank employees
Fraud case registered against fake bank employees

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है .

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ग्राहकों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में बैंक के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है और वह आईसीआईसीआई बैंक की न्यू शिमला शाखा में तैनात था।

पुलिस ने कहा कि शाखा प्रबंधक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी कर्मचारी ने ग्राहकों से ‘म्यूचुअल फंड’ के नाम पर धन एकत्र किया और उसे अपने बैंक खाते में जमा कर दिया।

उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा गठित एक समिति द्वारा जांच के दौरान, यह पाया गया कि कुमार ने बैंक के नाम पर 3,89,89,582 रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि बैंक रिकॉर्ड में निवेश का विवरण नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है .

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM