हिमाचल कांग्रेस ने सेब आयात पर शुल्क 100 प्रतिशत करने की मांग की

खबरे |

खबरे |

हिमाचल कांग्रेस ने सेब आयात पर शुल्क 100 प्रतिशत करने की मांग की
Published : May 12, 2023, 4:08 pm IST
Updated : May 12, 2023, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

भारत में दूसरे देशों से 38.5 करोड़ डॉलर मूल्य के सेब आयात किए गए।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को सेब उत्पादकों के संरक्षण के लिए इसके आयात पर लागू सीमा शुल्क को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर देना चाहिए। राठौर ने एक बयान में कहा कि बड़े पैमाने पर विदेशों से सेब आयात किए जाने से हिमाचल के सेब उत्पादक किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को उनसे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) आग्रह करना चाहिए कि सेब के आयात पर सीमा शुल्क को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया जाए।"

केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही 50 रुपये प्रति किलो से कम आयात मूल्य वाले सेब के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। हिमाचल की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने गत मंगलवार को केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा था कि इससे राज्य के सेब उत्पादक किसानों को फायदा पहुंचेगा।

भारत में दूसरे देशों से 38.5 करोड़ डॉलर मूल्य के सेब आयात किए गए। इसकी वजह से स्थानीय सेब उत्पादकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सेब की बागवानी के लिए मशहूर हिमाचल में सेब उत्पादक किसानों को वाजिब दाम दिलाने का मुद्दा चुनाव में भी खूब चर्चा में रहा था। राज्य में 94,000 हेक्टेयर से अधिक भूभाग में सेब उगाया जाता है और सेब से जुड़ी आर्थिक गतिविधियां करीब 5,000 करोड़ रुपये हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM