Shimla Accident News: शिमला में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कार, तीन की मौत
Shimla Accident News: शिमला में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कार, तीन की मौत
Published : Mar 14, 2024, 12:06 pm IST
Updated : Mar 14, 2024, 12:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Bolero car fell into 300 meter deep gorge in Shimla, Himachal Pradesh, three died
Bolero car fell into 300 meter deep gorge in Shimla, Himachal Pradesh, three died

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया,...

Shimla Accident News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल में बीती रात एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में हंबल इलाके के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायलों का सिविल अस्पताल चौपाल में इलाज चल रहा है। 

मृतकों की पहचान डिमो गांव निवासी कमल प्रकाश ठाकुर (44), सारण निवासी देवदत्त (32), सारण निवासी राजेश कुमार (22) के रूप में की गयी है. वहीं, घायल दिनेश भी सारन गांव का ही रहने वाला है. कार कमल प्रकाश ठाकुर चला रहे थे. चालक कमल सहित एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने चौपाल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Uttar Pradesh fire News: जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लपटें देख दहशत में लोग

जानकारी के अनुसार कमल प्रकाश, देवदत्त, राजेश व दिनेश बीती रात बोलेरो कैंपर संख्या एचपी63-4993 में सवार होकर नेरवा से सारण लौट रहे थे। शाम करीब 7:40 बजे चौपाल के साथ लगते ढाबे पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना चौपाल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन अंधेरा और हल्की बारिश के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी. 

SHO चौपाल शिव कुमार ने बताया कि ढाबा हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. उनके शवों का पोस्टमॉर्टम आज चौपाल के सिविल अस्पताल में किया जाएगा। इसके बाद शवों को वारिसों को सौंप दिया जाएगा.

(For more news apart from Bolero car fell into 300 meter deep gorge in Shimla, Himachal Pradesh, three died
 News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM