हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सूक्खू, अग्निहोत्री को विभाग आवंटित किए
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सूक्खू, अग्निहोत्री को विभाग आवंटित किए
Published : Dec 14, 2022, 10:36 am IST
Updated : Dec 14, 2022, 10:36 am IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Governor allots portfolios to Sukhu, Agnihotri
Himachal Pradesh Governor allots portfolios to Sukhu, Agnihotri

सुक्खू और अन्य सभी कांग्रेस विधायक शुक्रवार को राजस्थान में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो सकते हैं और इससे राज्य के नए मंत्रिमंडल...

शिमला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को विभाग आवंटित किए हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना में मंगलवार को बताया गया कि अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन और भाषा, कला एवं संस्कृति विभागों को संभालेंगे जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य ऐसे विभाग अभी अपने पास रखे हैं जिन्हें किसी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।

सुक्खू और अन्य सभी कांग्रेस विधायक शुक्रवार को राजस्थान में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो सकते हैं और इससे राज्य के नए मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी हो सकती है।

सुक्खू ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस आलाकमान से विचार-विमर्श करने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और इसमें पेशेवर, युवा और सभी वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कांग्रेस ने 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीती हैं जिनमें से 10 सीट कांगड़ा, सात शिमला, चार-चार ऊना, सोलन और हमीरपुर में, तीन सिरमौर, दो-दो चंबा और कुल्लू तथा एक-एक सीट मंडी, बिलासपुर, किन्नौर तथा लाहौल और स्पीति में जीती है। मंत्रिमंडल में सभी क्षेत्रों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाना है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM