हिमाचल प्रदेश सरकार हरित पर्यटन पर 4000 करोड़ रुपये करेगी खर्च

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश सरकार हरित पर्यटन पर 4000 करोड़ रुपये करेगी खर्च
Published : Jun 15, 2023, 4:45 pm IST
Updated : Jun 15, 2023, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh government will spend Rs 4000 crore on green tourism
Himachal Pradesh government will spend Rs 4000 crore on green tourism

उन्होंने पहले छोड़ दी गयी पुरानी परियोजनाओं की बहाली या उन्हें संबद्ध विभागों को सौंपे जाने की भी बात कही।

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार हरित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 4000 करोड़ रुपये खर्च करेगी ताकि राज्य में पर्यटकों की आवक बढ़े। बृहस्पतिवार को जारी किये गये एक सरकारी बयान के अनुसार, सुक्खू ने एशियाई विकास बैंक की मदद से राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए बुधवार देर शाम एक बैठक की अध्यक्षता की।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग के सभी मौजूदा भवनों को प्रभावी तरीके से उपयोग में लाया जाए। राज्य में रोजगार और राजस्व सृजन के बड़े स्रोत के रूप में पर्यटन की महत्ता को रेखांकित करते हुए, सुक्खू ने एडीबी के वित्तीय सहयोग से पोषित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की जरूरत पर बल दिया ताकि समय पर उनका लाभ लिया जा सके।

उन्होंने पहले छोड़ दी गयी पुरानी परियोजनाओं की बहाली या उन्हें संबद्ध विभागों को सौंपे जाने की भी बात कही।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले के पोंग बांध पर साहसिक पर्यटन शुरू करने के लिए 70 करोड़ रुपये आंवटित किये हैं जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न उपायों से कांगड़ा जिले को राज्य की ‘पर्यटन राजधानी’ के रूप में विकसित करने की कोशिश कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM