Himachal Pradesh News: रोड शो में शामिल होने जा रहे पांच लोगों की कार के खड्ड में गिरने से मौत
Himachal Pradesh News: रोड शो में शामिल होने जा रहे पांच लोगों की कार के खड्ड में गिरने से मौत
Published : Jan 17, 2024, 6:16 pm IST
Updated : Jan 17, 2024, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

पुलिस के मुताबिक अब तक दो शवों को बरामद कर लिया गया है और कार एवं अन्य शवों को खड्ड से निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रोड शो में शामिल होने जा रहे पांच लोगों की बुधवार को उस समय मौत हो गई जब उनकी कार 600 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से करीब पांच किलोमीटर दूर शिलटी रोड पर हुआ। 

पुलिस के मुताबिक अब तक दो शवों को बरामद कर लिया गया है और कार एवं अन्य शवों को खड्ड से निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में FPO ग्रांट में करोड़ों का घोटाला, सीबीआई करेगी जांच

उसने बताया कि मृतकों की पहचान किन्नौर जिला निवासी अरुण सिंह, अभिषेक, उपेंद्र, तनुज कुमार और समीर के तौर पर की गई है। पांचों रिकांगपिओ स्थित शुदरांग महिंद्रा शो रूप से महिंद्रा बोलरो एसयूवी गाड़ी में सवार होकर सांगला रोड शो के लिए जा रहे थे। वाहन नया था और उसका पंजीकरण नंबर भी आवंटित नहीं किया गया था।  पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM