हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
Published : Jul 17, 2023, 11:01 am IST
Updated : Jul 17, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

कई वाहन बह गए और एक सड़क अवरुद्ध हो गई।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार तड़के बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।  राज्य आपात प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, कुल्लू में कायास गांव के पास तड़के करीब तीन बजकर 55 मिनट पर बादल फटा, जिससे कई वाहन बह गए और एक सड़क अवरुद्ध हो गई।

बादल फटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान कुल्लू के चंसारी गांव के रहने वाले बादल शर्मा के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घटना में घायल तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर है।

 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्राधिकारियों ने मोर्चा संभाला और सड़क मार्ग को साफ कराने के लिए मशीनों को तैनात किया। सड़क के अवरुद्ध होने के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय कार्यालय ने सोमवार को राज्य में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था।

राज्य आपात प्रतिक्रिया केंद्र के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून की दस्तक के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क हादसों में 118 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के कारण राज्य को कुल 4,415 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM