Himachal Pradesh News: शिमला में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामले की कार्रवाई जारी

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh News: शिमला में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामले की कार्रवाई जारी
Published : Sep 17, 2024, 5:40 pm IST
Updated : Sep 17, 2024, 5:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Rape of minor girl in Shimla, action in the case continues news in hindi
Rape of minor girl in Shimla, action in the case continues news in hindi

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में जांच कार्रवाई तेज कर दी है।

Himachal Pradesh News In Hindi: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बाथरूम की खिड़की से लड़की के कमरे में घुस आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की से रेप करने वाला आरोपी लड़की का पड़ोसी है। पीड़िता मूल रूप से नित्थर क्षेत्र की रहने वाली है लेकिन शिमला में पढ़ती है और पंथाघाटी के साथ लगती एक कॉलोनी में किराए के कमरे में अकेली रहती है।

पुलिस ने पीड़िता की मौसी की शिकायत पर शिमला थाना ईस्ट में मामला दर्ज कर लिया है। अब बच्ची का मेडिकल कराकर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मोनू नाम का आरोपी युवक भी शिमला के मेहली इलाके का रहने वाला है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मौसी ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने उसे फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले मोनू नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मौसी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक सुबह करीब 4 बजे बाथरूम की खिड़की से जबरन उसकी बहन की बेटी के कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मौसी ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता डरी हुई है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(For more news apart from Rape of minor girl in Shimla, action in the case continues News in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM