हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का करेंगे उद्घाटन

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का करेंगे उद्घाटन
Published : Feb 18, 2023, 1:45 pm IST
Updated : Feb 18, 2023, 1:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh: Chief Minister Sukhu will inaugurate International Shivratri Fair on Sunday
Himachal Pradesh: Chief Minister Sukhu will inaugurate International Shivratri Fair on Sunday

ये सभी मंडी शहर के प्रमुख देवता माधो राव मंदिर में पूजा अर्चना कर कस्बे की एक पहाड़ी पर टारना माता के मंदिर के लिए रवाना हुए।

मंडी (हिमाचल प्रदेश) : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 फरवरी को मंडी में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का उद्घाटन करेंगे। जिलायुक्त ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंडी के जिलाधिकारी और मंडी शिवरात्रि मेला समिति के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने बताया कि इस साल मेले में 215 पहाड़ी देवताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें से 150 देवताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, बड़ा देव (बारिश के देवता) के रूप में प्रसिद्ध मुख्य देवता कमरुनाग शुक्रवार को मंडी शहर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि देवता मेला समिति के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक दल ने मंडी सीमा पर देवताओं का स्वागत किया गया। ये सभी मंडी शहर के प्रमुख देवता माधो राव मंदिर में पूजा अर्चना कर कस्बे की एक पहाड़ी पर टारना माता के मंदिर के लिए रवाना हुए।

मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 1,400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।  वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर पूरे मंडी शहर को सजाया गया है और सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM