Himachal Pradesh weather update: हिमाचल में फिर शीतलहर, कहीं बर्फबारी कहीं ठंडी हवाओं से ठिठुरे लोग
Himachal Pradesh weather update: हिमाचल में फिर शीतलहर, कहीं बर्फबारी कहीं ठंडी हवाओं से ठिठुरे लोग
Published : Feb 19, 2024, 11:48 am IST
Updated : Feb 19, 2024, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh weather update:  Cold Wave Again In Himachal Pradesh, Imd Alert In 7 Districts
Himachal Pradesh weather update: Cold Wave Again In Himachal Pradesh, Imd Alert In 7 Districts

प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है

Himachal Pradesh weather update: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया हैं। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि प्रदेश में शीतलहर के एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण जहां प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं हिमपात के कारण जिलों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग ने पहले दी थी चेतावनी

बता दें कि 18 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने को लेकर पहले ही मौसम विभाग की और से चेतावनी जारी की गई थी। वहीं प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के साथ कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश को लेकर भी चेतावनी दी गई थी। ऐसे में प्रदेश में चेतावनी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं आने वाले दिनो में एक बार फिर मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। जिससे एक बार फिर लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

7 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर

बता दें कि इस दौरान कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर और कांगड़ा के साथ लाहौल सहित शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं इस दौरान लोगों को इन जिलों में एक बार फिर शीतलहर के कारण ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं इस बर्फबारी और बारिश से बागवानों और किसानों को जरूर इसका लाभ मिलेगा। वहीं प्रदेश के ऊपरी इलाकों में इसका असर दिखना भी शुरू हो गया है। जिसके चलते कई जगहों पर 2 इंच से ज्यादा बर्फबारी हुई है।

(For more news apart from Himachal Pradesh weather update:  Cold Wave Again In Himachal Pradesh, Imd Alert In 7 Districts News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM