हिमाचल में नौकरी चाहने वालों को पंजीकरण के लिए रोजगार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं: सुक्खू

खबरे |

खबरे |

हिमाचल में नौकरी चाहने वालों को पंजीकरण के लिए रोजगार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं: सुक्खू
Published : Jun 19, 2023, 6:49 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 6:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu
Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu

बयान में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति रोजगार कार्यालय जाए बिना ऑनलाइन या लोक मित्र केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकता है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि राज्य में नौकरी चाहने वालों को अब खुद को पंजीकृत कराने के लिए रोजगार कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि राज्य सरकार एक नयी ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली लेकर आई है।

सुक्खू ने कहा कि श्रम एवं रोजगार विभाग ने एक नया सॉफ्टवेयर ईईएमआईएस (रोजगार विनिमय प्रबंधन सूचना प्रणाली) विकसित किया है, जो पूरी तरह से परिचालन में है और आवेदक बिना किसी वित्तीय प्रभाव के ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “रोजगार कार्यालयों में जाने की 50 से अधिक वर्ष पुरानी प्रथा को अब एक अधिक सुविधाजनक ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली से बदला जा रहा है।” बयान में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति रोजगार कार्यालय जाए बिना ऑनलाइन या लोक मित्र केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकता है। व्यक्ति सभी आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन पंजीकृत व अपलोड कर सकता है और पंजीकरण के प्रमाण को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM