रविवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे जे पी नड्डा, भीषण बारिश से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

खबरे |

खबरे |

रविवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे जे पी नड्डा, भीषण बारिश से हुए नुकसान का लेंगे जायजा
Published : Aug 19, 2023, 2:37 pm IST
Updated : Aug 19, 2023, 2:37 pm IST
SHARE ARTICLE
JP Nadda will visit Himachal Pradesh on Sunday
JP Nadda will visit Himachal Pradesh on Sunday

शिमला स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी जाएंगे जो भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण गिर गया है।

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा हाल में बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। राज्य में इन घटनाओं में कम से कम 77 लोगों की मौत हुई है। भाजपा ने बताया कि जिन लोगों की इन घटनाओं में मौत हुई, उनमें से कुछ के परिवारों से नड्डा मिलेंगे और वह शिमला स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी जाएंगे जो भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण गिर गया है।

पार्टी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष शिमला एवं बिलासपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा राहत एवं पुनर्वास कार्य पर चर्चा करेंगे।

भाजपा ने उल्लेख किया कि मंदिर के गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।  नड्डा सिरमौर जिले में उन गांवों में भी जाएंगे जहां बादल फटने के कारण कम से कम पांच व्यक्तियों की मौत हुई है।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने शुक्रवार को बताया था कि भीषण वर्षा का प्रकोप झेल रहे हिमाचल प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई है और उनमें 23 लोगों की मौत अकेले शिमला में भूस्खलन की तीन बड़ी घटनाओं में हुई। भूस्खलन की घटनाएं शिमला में समर हिल स्थित शिव मंदिर और फगाली तथा कृष्णानगर में हुईं। राज्य सरकार ने भीषण वर्षा के कारण हुए भारी नुकसान को राज्य आपदा घोषित कर दिया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM