Naina Devi Ropeway: अब हिमाचल में बनेगा नयना देवी रोपवे का टेक ऑफ प्वाइंट
Naina Devi Ropeway: अब हिमाचल में बनेगा नयना देवी रोपवे का टेक ऑफ प्वाइंट
Published : Feb 23, 2024, 5:30 pm IST
Updated : Feb 23, 2024, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Naina Devi Ropeway: Now take off point of Nayana Devi ropeway will be built in Himachal
Naina Devi Ropeway: Now take off point of Nayana Devi ropeway will be built in Himachal

राज्य सरकार नई रिपोर्ट तैयार करवा रही है और रिपोर्ट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा- राजेश धर्माणी

Naina Devi Ropeway: हिमाचल प्रदेश में जल्द ही नयना देवी रोपवे का टेक ऑफ प्वाइंट बनेगा। बता दें कि अब सरकार इसके निर्माण कार्य में तेजी लाएगी। जानकारी के मुताबिक नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नैना देवी शक्ति पीठ के लिए प्रस्तावित रोपवे का टेक-ऑफ प्वाइंट हिमाचल प्रदेश में बनाया जाएगा। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में रोपवे के निर्माण को लेकर आ रही दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार नई रिपोर्ट तैयार करवा रही है और रिपोर्ट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

बता दें कि इन दिनों प्रदेश में विधानसभा का सत्र जारी है, वहीं कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रस्तावित रोपवे की स्थिति को लेकर भी सवाल किए। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार को 21 रोपवे परियोजनाओं के प्रस्ताव पर्वतमाला प्रोजेक्ट के तहत भेजे गए है। वहीं सरकार केंद्र की मंजूरी का इंतजार कर रही है। हालांकि बिजली महादेव व चिंतपूर्णी रोपवे को केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में नयना देवी रोपवे की रिपोर्ट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछली रिपोर्टों के अनुसार, टेक-ऑफ पॉइंट आनंदपुर साहिब में था, लेकिन पंजाब सरकार इसके लिए कई शर्तें और औपचारिकताएं लागू कर रही थी। ऐसे में निर्माण कार्य में देरी हो रही थी। जिसके चलते अब प्रदेश सरकार इसका प्रदेश में ही निर्माण करेगी।

(For more news apart from Naina Devi Ropeway: Now take off point of Nayana Devi ropeway will be built in Himachal news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM