Dharamshala By-Election 2024: भाजपा के बागी नेता के चुनाव लड़ने से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

खबरे |

खबरे |

Dharamshala Assembly Bypoll Election 2024: भाजपा के बागी नेता के चुनाव लड़ने से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला
Published : May 23, 2024, 3:16 pm IST
Updated : May 23, 2024, 3:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Dharamshala Assembly Bypoll Election 2024 Triangular contest due to rebel BJP leader contesting elections
Dharamshala Assembly Bypoll Election 2024 Triangular contest due to rebel BJP leader contesting elections

यह दूसरी बार है जब राकेश कुमार चौधरी ने टिकट नहीं मिलने पर अपनी पार्टी के खिलाफ जाने का फैसला लिया है।

Dharamshala By-Election 2024: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बागी नेता के निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले ने भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों बीच की सीधी चुनावी जंग को अब त्रिकोणीय मुकाबले में तब्दील कर दिया है।

यह दूसरी बार है जब राकेश कुमार चौधरी ने टिकट नहीं मिलने पर अपनी पार्टी के खिलाफ जाने का फैसला लिया है। इसके पहले साल 2019 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के बाद चौधरी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

धर्मशाला सीट से भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए सुधीर शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद चौधरी भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। शर्मा ने चौधरी को साल 2022 के विधानसभा चुनाव में हराया था।

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए भाजपा जिम्मेदार, कीमत चुकानी पड़ेगी: प्रियंका गांधी

धर्मशाला के चुनावी इतिहास में साल 1967 से हुए कुल 14 चुनाव में जनता पार्टी और भाजपा ने आठ बार और कांग्रेस ने छह बार चुनाव जीता है और यहां से कभी कोई निर्दलीय प्रत्याशी जनता का समर्थन हासिल नहीं कर पाया है। कुछ महीने पहले राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए शर्मा सहित छह बागी कांग्रेसी विधायकों के अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों में सुजानपुर, गागरेट, लाहौल-स्पीति, बडसर और कुटलेहर भी हैं जहां उपचुनाव कराए जा रहे है।

इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट दिया था। बाद में ये सभी भाजपा में शामिल हो गए थे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 86,603 मतदाता हैं जिनमें 42,939 पुरुष और 42,702 महिलाएं हैं।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव और चार लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान एक जून को होगा और वोटों की गिनती 4 जून को एकसाथ की जाएगी।

(For more news apart from Dharamshala By-Election 2024 Triangular contest due to rebel BJP leader contesting elections, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM