हिमाचल प्रदेश : जेओए (आईटी) परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में छह गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश : जेओए (आईटी) परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में छह गिरफ्तार
Published : Dec 24, 2022, 3:42 pm IST
Updated : Dec 24, 2022, 3:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh: Six arrested in connection with JOA (IT) exam paper leak
Himachal Pradesh: Six arrested in connection with JOA (IT) exam paper leak

अधिकारियों के मुताबिक, “आजाद के घर से कुल 2.50 लाख रुपये और हल किए गए प्रश्न पत्र बरामद किए गए। उनका कंप्यूटर भी जब्त कर लिया गया।”

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) : सतर्कता विभाग ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक (जेओए) (आईटी) परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) के एक कर्मचारी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आयोग ने रविवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है।

एचपीएसएससी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सतर्कता विभाग को एक व्यक्ति की तरफ से शिकायत मिली थी कि संजय नाम के एक दलाल ने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए उससे संपर्क किया था। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने जाल बिछाया।

अधिकारियों ने बताया कि दलाल ने शिकायतकर्ता से एनआईटी हमीरपुर में मिलने के लिए कहा, जहां से वह उसे एचपीएसएससी की गोपनीयता शाखा की वरिष्ठ अधीक्षक उमा आजाद के घर ले गया। उन्होंने कहा कि दलाल और अधिकारी को वहीं पकड़ लिया गया।.

अधिकारियों के मुताबिक, “आजाद के घर से कुल 2.50 लाख रुपये और हल किए गए प्रश्न पत्र बरामद किए गए। उनका कंप्यूटर भी जब्त कर लिया गया।”. उन्होंने बताया कि दलाल को ऑनलाइन भुगतान करने वाले कुछ अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।.

करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने जेओए (आईटी) परीक्षा के लिए आवेदन किया था। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में राज्य सतर्कता विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एक मामला दर्ज किया गया है।. उन्होंने बताया कि सतर्कता विभाग काफी समय से एचपीएसएससी की गिरफ्तार महिला कर्मचारी पर नजर रखे हुए था।.

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने पेपर लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाना चाहिए।.

हालांकि, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही दिन यह स्पष्ट कर दिया था कि सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और उत्तरदायी होगी, इसलिए पुलिस सभी परीक्षाओं पर कड़ी नजर रख रही है।.

यह पहली बार नहीं है, जब हिमाचल में किसी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। इस साल की शुरुआत में एक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था।.

जांच के दौरान 253 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और 181 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM