Weather Update: प्रदेश में मानसून की विदाई, भारी बारिश ने छोड़े गहरे जख्म

खबरे |

खबरे |

Weather Update: प्रदेश में मानसून की विदाई, भारी बारिश ने छोड़े गहरे जख्म
Published : Sep 25, 2025, 11:03 am IST
Updated : Sep 25, 2025, 11:03 am IST
SHARE ARTICLE
Monsoon bids farewell to the state news in hindi
Monsoon bids farewell to the state news in hindi

अगले दो-तीन दिनों में शेष हिस्सों से भी मानसून का असर पूरी तरह से खत्म होने की संभावना है।

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। बुधवार, 24 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों को पूरी तरह से छोड़ दिया। इसके अलावा, कुल्लू और शिमला जिलों के अधिकांश हिस्सों और लाहुल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों से भी मानसून की वापसी हो गई है। अब आने वाले 2-3 दिनों में प्रदेश के शेष हिस्सों से भी मानसून विदा होने की संभावना है, जिससे मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 

हिमाचल प्रदेश में मानसून की स्थिति अब समाप्ति की ओर है। अगले दो-तीन दिनों में शेष हिस्सों से भी मानसून का असर पूरी तरह से खत्म होने की संभावना है। इस साल मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे भारी तबाही मची है। अब तक 451 लोगों की जान जा चुकी है और 47 लोग अभी भी लापता हैं। मानसून के कारण राज्य को लगभग 4861 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रदेश में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। शिमला में सामान्य से 107 प्रतिशत, कुल्लू में सामान्य से 106, लाहुल-स्पीति के अलावा सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। 1995 के बाद प्रदेश में दूसरी बार अभी तक सबसे अधिक वर्षा हुई है।

अब अगर उत्तराखंड के तापमान की बात करें तो बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 सेल्सियस रहा. इसके अलावा पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.4  डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6  डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग का कहना है कि 24 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून प्रदेश के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है. वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा 37.5°N/73°E, रामपुर बुशहर, हरि‌द्वार, मुरादाबाद, पटा, बंसवाड़ा, वलभ, वि‌द्यानगर, वैरावल, 20.5″N/69°E से गुजर रही है. यानी अगले 2-3 दिनों में उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल नजर आ रही है.

(For more news apart from Monsoon bids farewell to the state news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM