Himachal Pradesh news:कांग्रेस के 6 बागियों को मिली BJP से चुनावी टिकट, सीएम सुक्खू बोले- जनता सिखाएगी सबक

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh news:कांग्रेस के 6 बागियों को मिली BJP से चुनावी टिकट, सीएम सुक्खू बोले- जनता सिखाएगी सबक

By : DISHANT

Published : Mar 26, 2024, 3:55 pm IST
Updated : Mar 26, 2024, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
6 Congress rebels got election tickets from BJP news in hindi
6 Congress rebels got election tickets from BJP news in hindi

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी प्रतिक्रिया दी और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा खरीद-फरोख्त में लगी है।

Himachal Pradesh Politics news in hindi:हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल बदलता नजर आ रहा है। गौर हो कि भाजपा ने कांग्रेस के 6 बागी उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतार दिया है। बता दें कि हाल ही में ये 6 विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़े:-  Himachal Pradesh Assembly Bypolls: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस से 6 बागी विधायकों को दिया टिकट

वहीं अब ये 6 चेहरे भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि विधानसभा बीजेपी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गरगेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो को मैदान में उतारा है।

वहीं इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी प्रतिक्रिया दी और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा खरीद-फरोख्त में लगी है। राज्य की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।"

खैर प्रदेश में हो रहे इस राजनीतिक खेल को लेकर आने वाले दिनों में कैसी स्थिति होगी, ये तो समय के गर्भ में छिपा है। लेकिन प्रदेश की राजनीति में हुए इस उथल पुथल के बार राजनीति गरमाना तय है।

(For more news apart from 6 Congress rebels got election tickets from BJP news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM