Paragliding Accident : हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत
Paragliding Accident : हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत
Published : Dec 26, 2022, 11:52 am IST
Updated : Dec 26, 2022, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
Paragliding Accident: Paragliding accident in Himachal Pradesh, death of tourist from Maharashtra
Paragliding Accident: Paragliding accident in Himachal Pradesh, death of tourist from Maharashtra

पैराग्लाइडिंग के दौरान कुछ तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण व्यक्ति सैकड़ों फुट ऊंचाई से गिर गया। पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, , जबकि पैराग्लाइडर...

मनाली (हिमाचल प्रदेश) : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के डोभी इलाके में पैराग्लाइडिंग के दौरान महाराष्ट्र के 30 वर्षीय एक पर्यटक की गिरकर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैराग्लाइडिंग के दौरान कुछ तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण व्यक्ति सैकड़ों फुट ऊंचाई से गिर गया। पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैराग्लाइडर का पायलट सुरक्षित है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सतारा जिले के शिरवल गांव के सूरज संजय शाह (30) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरदेव शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि डोभी इलाके में काफी ऊंचाई पर उड़ान भरने के दौरान पैराग्लाइडर से एक व्यक्ति गिर गया। उन्होंने कहा, ‘‘पायलट सुरक्षित है, लेकिन पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई।’’.

एसपी ने कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM