Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बदला मौसम, मौसम विभाग ने कुछ जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बदला मौसम, मौसम विभाग ने कुछ जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी

By : DISHANT

Published : Apr 27, 2024, 11:36 am IST
Updated : Apr 27, 2024, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
Weather changed in Himachal, orange alert issued news in hindi
Weather changed in Himachal, orange alert issued news in hindi

आईएमडी के मुताबिक 28 और 29 अप्रैल को येलो अलर्ट दिया गया है।

Himachal Pradesh Weather News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। बीती रात से शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब हो गया है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले चार दिनों तक पहाड़ों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

28 और 29 अप्रैल को येलो अलर्ट

ऐसा भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और तूफान की आशंका को देखते हुए दिया गया है। आईएमडी के मुताबिक 28 और 29 अप्रैल को येलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

30 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाएगा। इसके चलते एक मई से मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इनमें शिमला, सोलन, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी शामिल हैं। इस वजह से सेब के साथ-साथ अन्य फलों और सब्जियों को भी ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है।

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को एडवाइजरी जारी कर ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी है। तेज बारिश के मद्देनजर आईएमडी ने 27 से 29 अप्रैल के बीच छह जिलों कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे तापमान में कमी आएगी। फिलहाल राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है।

सेब बागवानों और गेहूं किसानों की बढ़ी चिंता

पिछले 24 घंटों के दौरान हमीरपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह ऊना 37.2, सुंदरनगर 33, नाहन 31.3, सोलन 30.5, कांगड़ा 33.0, मंडी 32.6, बिलासपुर 36.2, हमीरपुर 37.5, चंबा 32.3, धौला कुआं 36.3 और बरठीं का तापमान 36.3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की चेतावनी ने सेब बागवानों और गेहूं किसानों की सबसे बड़ी चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में इन दिनों सेब में बौर सीजन चल रहा है। ऐसे में सेब के लिए मौसम साफ रहना जरूरी है। इसी तरह बारिश से गेहूं की कटाई में भी बाधा आएगी।

(For more news apart from Weather change in Himachal Pradesh News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM