हिमाचल बाढ़: करीब 24 घंटे बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल

खबरे |

खबरे |

हिमाचल बाढ़: करीब 24 घंटे बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल
Published : Jun 27, 2023, 12:40 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
representational Image
representational Image

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है।

शिमला: भूस्खलन और बाढ़ के कारण करीब 24 घंटे तक बंद रहने के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार रात यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण रविवार शाम से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पर्यटकों सहित सैकड़ों यात्री फंस गए थे।

अचानक आई बाढ़ के बाद मंडी शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर औट के पास खोतीनल्ला में राजमार्ग का 70 किलोमीटर लंबा मंडी-पंडोह-कुल्लू मार्ग अवरुद्ध हो गया, जबकि भूस्खलन के बाद मंडी-पंडोह खंड 6-माइल्स के पास अवरुद्ध हो गया था।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने 28-29 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी चलने तथा बिजली कड़कने और 30 जून तथा एक जुलाई को आंधी चलने तथा बिजली कड़कने का पूर्वानुमान लगाया है।

भारी बारिश के बाद राज्य में कुल 301 सड़क मार्ग बंद हो गए थे, जबकि 140 बिजली ट्रांसफार्मर इससे प्रभावित हुए।

भारी बारिश के कारण मंडी शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर पंडोह-कुल्लू मार्ग पर औट के पास खोतिनल्ला में अचानक बाढ़ आ गई थी। राज्य आपदा अभियान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भूस्खलन, बारिश संबंधी घटनाओं और डूबने से राज्य में अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, बारिश से जुड़ी घटनाओं में राज्य को 102 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को सबसे ज्यादा 73.68 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, उसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 27.79 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM