अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क में कटौती का फैसला हिमाचल के किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला: कुलदीप राठौर

खबरे |

खबरे |

अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क में कटौती का फैसला हिमाचल के किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला: कुलदीप राठौर
Published : Jun 27, 2023, 5:08 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

अमेरिकी सेब पर 20 प्रतिशत प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क हटाने के फैसले से भारतीय किसानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

शिमला:  कांग्रेस नेता कुलदीप राठौर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क को 70 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत करने के फैसले से हिमाचल प्रदेश के किसानों को नुकसान होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राठौर ने कहा, ‘‘सेब की बागवानी करने वाले किसान पहले से संकट में हैं, क्योंकि लागत बढ़ गई है। ’’ उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले लोकसभा चुनाव के समय किए गए उस वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं, जिसमें कहा गया था कि सेब के आयात पर शुल्क 100 प्रतिशत किया जाएगा। 

उधर, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेब पर 20 प्रतिशत प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क हटाने के फैसले से भारतीय किसानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देश विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के छह विवादों को खत्म करने और अमेरिका के उत्पादों पर प्रतिशोध स्वरूप लगाए गए शुल्कों को हटाने पर सहमत हुए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM