Himachal Pradesh: बस में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, अब कंडक्टर मोबाइल फोन से बुक कर सकेंगे टिकट
Himachal Pradesh: बस में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, अब कंडक्टर मोबाइल फोन से बुक कर सकेंगे टिकट
Published : Aug 27, 2024, 1:31 pm IST
Updated : Aug 27, 2024, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh: Big relief to passengers traveling by bus, now conductors able to book tickets through mobile phones
Himachal Pradesh: Big relief to passengers traveling by bus, now conductors able to book tickets through mobile phones

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह एक तरह का सॉफ्टवेयर है, जिसे मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है।

 Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कंडक्टर अब मोबाइल फोन से बस टिकट बुक कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है. इसके मुताबिक एक निजी कंपनी से संपर्क किया गया है और कंपनी ने इस संबंध में एक प्रेजेंटेशन भी दिया है. अब यात्रियों को निकट भविष्य में बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि बसों में सफर करने वाले यात्रियों का टिकट अब मोबाइल फोन से लगेगा। यह तकनीक काफी सस्ती होगी. यह तकनीक सरकारी और निजी बस ऑपरेटरों के लिए फायदेमंद होगी। 

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह एक तरह का सॉफ्टवेयर है, जिसे मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें सभी स्टेशन और उनकी दूरी के साथ किराया भी फीड होगा। मोबाइल एक छोटे प्रिंटर से कनेक्ट होगा. जैसे ही कंडक्टर संबंधित स्टेशन के लिए टिकट तैयार करेगा, वह संबंधित प्रिंटर से जेनरेट हो जाएगा। यह प्रिंटर इतना छोटा है कि इसे ई-टिकटिंग की तरह छोटे बैग में रखा जा सकता है। इससे कंडक्टरों को इसे ले जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। खास बात यह है कि इसकी मदद से यात्री क्यूआर कोड और कार्ड स्वैप करके भी किराए का भुगतान कर सकेंगे।

इस नई तकनीक की खास बात यह है कि यह प्रति बस महज 1500 रुपये में उपलब्ध होगी, जबकि ऐसी ही ई-टिकटिंग मशीन की कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपये है. यही कारण है कि शिमला जिला सहित प्रदेश भर में ऑपरेटर ई-टिकटिंग मशीनों का उपयोग नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह इतनी महंगी मशीन खरीदने में असमर्थ हैं. इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि यह विकल्प केवल निजी ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा या एचआरटीसी बसों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।

(For more news apart from Himachal Pradesh: Big relief to passengers traveling by bus, now conductors able to book tickets through mobile phones, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM