Himachal Pradesh: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 5 युवकों की मौत

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 5 युवकों की मौत
Published : Oct 27, 2024, 7:32 pm IST
Updated : Oct 27, 2024, 7:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Car fell into 200 feet deep ditch Himachal Pradesh news in hindi
Car fell into 200 feet deep ditch Himachal Pradesh news in hindi

एक चरवाहे ने सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में एक कार गिरी देखी तो उसने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

Himachal Pradesh News: मंडी जिले के चौराघाटी के बरधान में एक कार 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक युवक धमचियां गांव का रहने वाला था जो ब्रॉट में एक शादी समारोह में गया था। वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ये भयानक हादसा शनिवार देर रात हुआ। देर रात घर लौटते समय हादसा हो गया, जिसकी जानकारी रविवार सुबह हुई।

एक चरवाहे ने सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में एक कार गिरी देखी तो उसने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना टिक्कन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को सड़क तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, करण, सागर और अजय के रूप में हुई है, जिनमें एक की उम्र करीब 16 साल और बाकी चार की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

(For more news apart from Car fell into 200 feet deep ditch Himachal Pradesh News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM