Sukhvinder Singh Sukhu Resignation: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की खबर अफवाह

खबरे |

खबरे |

Sukhvinder Singh Sukhu Resignation: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की खबर अफवाह

By : DISHANT

Published : Feb 28, 2024, 12:56 pm IST
Updated : Feb 28, 2024, 1:22 pm IST
SHARE ARTICLE
News and rumor of CM Sukhwinder Singh Sukhu's resignation
News and rumor of CM Sukhwinder Singh Sukhu's resignation

कांग्रेस के 40 विधायकों में से कई विधायक प्रदेश की सुक्खू सरकार से खुश नहीं हैं।

Sukhwinder Singh Sukhu resignation News in hindi:हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई कांग्रेस ने जीत के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया लेकर अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राजनीति तेज हो गई हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस के 40 विधायकों में से कई विधायक प्रदेश की सुक्खू सरकार से खुश नहीं हैं। जिसके कारण आज सीएम अपने पद से इस्तीफा देंगे। ताकि प्रदेश के मंत्रियों को एक साथ कर फिर से कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत किया जा सके।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सीएम पद के लिए पहले भी बड़े स्तर पर राजनीति हो चुकी हैं। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई थी। वहीं 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के सीएम चुने गए। जानकारी के मुताबिक सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख रह चुके हैं। वह नादौन से चौथी बार विधायक चुने गए हैं। इस बार उन्होंने नादौन सीट से बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 3363 वोटों के अंतर से हराया था।

सुखविंदर सिंह का जन्म और पढ़ाई

26 मार्च 1964 को नादौन में जन्मे सुखविंदर सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी की पढ़ाई की है। सुखविंदर सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में तब की थी जब वह सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में छात्र थे। खैर उनके राजनीतिक जीवन की बात करें तो उन्होंने कांग्रेस में कई पदों पर काम किया और बाद में हिमाचल कांग्रेस के सीएम पद पर विराजमान हुए।

आज दे सकते है इस्तीफा!

जानकारी के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट की माने तो सीएम सुक्खू ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक आज प्रदेश में नया मुख्यमंत्री तय होगा। लेकिन इसको लेकर किसी भी तरह की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे है की अब इस पद मुकेश अग्निहोत्री या प्रतिभा सिंह इस दौड़ में शामिल है।

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच, ऐसी खबरें थीं कि राज्य में कांग्रेस पार्टी के भीतर विधायकों की नाराजगी के कारण हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने दावा किया था।

हालांकि, सीएम सुखविंदर सुक्खू के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। यह खबर सिर्फ अफवाह है." 

(For more news apart fromSukhwinder Singh Sukhu resignation news today himachal pradesh political crisis News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM