कौन हैं विक्रमादित्य सिंह?, जानिए कांग्रेस में लोक निर्माण मंत्री बनने तक का सफर

खबरे |

खबरे |

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह?, जानिए कांग्रेस में लोक निर्माण मंत्री बनने तक का सफर

By : DISHANT

Published : Feb 28, 2024, 11:59 am IST
Updated : Feb 28, 2024, 11:59 am IST
SHARE ARTICLE
Who is Vikramaditya Singh Himachal Pradesh polticis news in Hindi
Who is Vikramaditya Singh Himachal Pradesh polticis news in Hindi

2022 में वे राज्य विधानसभा के लिए फिर से निर्वाचित हुए और खेल विभागों के साथ लोक निर्माण मंत्री बने

Vikramaditya Singh news in hindi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट बहुमत के बावजूद प्रदेश में राज्यसभा चुनाव हारने के एक दिन बाद बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार में कांग्रेस विधायकों की आवाज दबाई गई और उनकी अनदेखी की गई। 

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह ?

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। वह हिमाचल प्रदेश के दिवंगत पूर्व सीएम  राजा वीरभद्र सिंह के बेटे भी हैं। 17 अक्टूबर,  1989 को शिमला में जन्मे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। विक्रमादित्य सिंह भूतपूर्व बुशहर रियासत के राजा हैं। विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है। वह दो बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वह 2013 और 2017 के बीच हिमाचल प्रदेश राज्य युवा कांग्रेस के प्रमुख भी रहे। वहीं इसके साथ ही दिसंबर, 2022 में वे राज्य विधानसभा के लिए फिर से निर्वाचित हुए और युवा सेवाओं और खेल विभागों के साथ लोक निर्माण मंत्री के रूप में मंत्री परिषद में शामिल किया गया। खैर उन्होंने सरकार के पद से इस्तीफा दे दिया हैं। जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर राजनीति तेज हो गई हैं।

मंत्री पद से इस्तीफा देने की वजह

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ''इसमें कोई संदेह नहीं है कि विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के नाम का इस्तेमाल किया गया था। यह सरकार सभी के योगदान से बनी है। वहीं इस सरकार ने शासन का एक साल पूरा कर लिया है।'' मैंने सरकार के कामकाज के बारे में कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन आज इसे स्पष्ट रूप से कहना मेरी जिम्मेदारी है... मैंने हमेशा कहा है कि पद और कैबिनेट पद मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं। मेरे लिए, सबसे महत्वपूर्ण चीज रिश्ते हैं हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ...लेकिन पिछले एक साल में सरकार में जिस तरह की व्यवस्था रही, जिस तरह से विधायकों की अनदेखी की गई और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई, यह उसी का परिणाम है,

(For more news apart from Who is Vikramaditya Singh Himachal Pradesh polticis news in Hindi  News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM