हिमाचल: चंबा में महिलाओं ने ‘हेज़लनट’ के पेड़ों को बचाने के लिए शुरू किया अभियान
हिमाचल: चंबा में महिलाओं ने ‘हेज़लनट’ के पेड़ों को बचाने के लिए शुरू किया अभियान
Published : Dec 28, 2022, 4:19 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 4:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal: Women in Chamba start campaign to save 'hazelnut' trees
Himachal: Women in Chamba start campaign to save 'hazelnut' trees

‘हेज़ल’ पांगी घाटी में पाए जाने वाला का बेहद पुराना वृक्ष है। सदियों से इसका पांगी क्षेत्र की फिंदरू पंचायत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान रहा है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के आदिवासी इलाके में महिलाओं ने ‘हेज़लनट’ (एक प्रकार का मेवा) के पेड़ों को बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। एक महिला संगठन ने बताया कि मंगलवार को 50 से अधिक महिलाओं, स्वयंसेवकों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने ‘हेज़लनट’ के पेड़ों को बचाने का संकल्प किया और करीब 500 पेड़ लगाए। इनका मकसद जागरूकता फैलाना और वन संपदा को बचाना है, जो विरासत के संरक्षण के अलावा ग्रामीणों की आय का जरिया भी है।

‘हेज़ल’ पांगी घाटी में पाए जाने वाला का बेहद पुराना वृक्ष है। सदियों से इसका पांगी क्षेत्र की फिंदरू पंचायत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान रहा है। यह एक प्राकृतिक पेड़ है जो इस क्षेत्र में अधिक संख्या में मौजूद है। स्थानीय निवासी इसके फल बेचकर वर्षों से अपना घर चला रह हैं।

गैर सरकारी संगठन ‘सीईवीए’ के संस्थापक डॉ. हरेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने महसूस किया कि क्षेत्र में अधिकतर पेड़ पुराने हैं और नए पेड़ कम बढ़ रहे हैं। इसलिए दो साल पहले ‘हेज़लनट नर्सरी’ शुरू करने का फैसला किया गया।

शर्मा ने कहा, ‘‘ लोगों को लगाने के लिए भी कुछ पौधे दिए गए लेकिन वृक्षारोपण की धीमी गति को देखते हुए, ग्रामीणों ने आज से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का फैसला किया। महिलाओं, पुरुषों, स्कूल जाने वाले बच्चों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों सभी ने इस अभियान में हिस्सा लिया।’’

आहार विशेषज्ञ निहारिका ने बताया कि ‘हेज़लनट’ में पोषक तत्व और ‘एंटीऑक्सीडेंट’ भरपूर मात्रा में होते हैं। कई अध्ययनों ने पाया गया है कि ‘हेज़लनट’ कैंसर के खतरे को कम सकते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM