Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बर्फीले तूफान का कहर, अटल टनल बंद
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बर्फीले तूफान का कहर, अटल टनल बंद
Published : Dec 29, 2024, 9:50 am IST
Updated : Dec 29, 2024, 9:50 am IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Weather News In Hindi Jammu Kashmir
Himachal Pradesh Weather News In Hindi Jammu Kashmir

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में साल की सबसे भारी बर्फबारी हुई है.

Himachal Pradesh Weather News In Hindi Jammu Kashmir: इस समय में बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश से पूरा देश ठिठुर गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में साल की सबसे भारी बर्फबारी हुई है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 8 इंच, गांदरबल में 7 इंच, सोनमर्ग में 8 इंच बर्फबारीहुई है। जबकि पहलगाम में 18 इंच बर्फ गिरी है.

श्रीनगर-जम्मू हाईवे भी बंद है. यहां 1200 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हुई हैं. खराब मौसम के कारण शनिवार को श्रीनगर हवाईअड्डे से एक भी उड़ान संचालित नहीं हुई. रेलवे यातायात भी प्रभावित हुआ. उधर, हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात बर्फीला तूफान आया. रोहतांग के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर 24 घंटे के भीतर 3 फीट से ज्यादा बर्फ जमा हो गई है. अटल टनल पर ट्रैफिक रोक दिया गया है.

उधर, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश हुई। दिल्ली में शनिवार सुबह तक एक दिन में 41.2 मिमी बारिश हुई. यह 101 साल में दिसंबर में एक दिन में हुई सबसे भारी बारिश है। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि  हुई. भोपाल में शनिवार को 17 मिमी (पांच इंच) बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया. यह 5 साल बाद दिसंबर में एक दिन में हुई सबसे भारी बारिश है।

(For more news apart from Himachal Pradesh Weather News In Hindi Jammu Kashmir, stay tuned to Spokesman Hindi) 


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM