Himachal Pradesh: बर्फ में पलटी यात्रियों से भरी बस, सड़क पर बढ़ी फिसलन से हुआ हादसे

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh: बर्फ में पलटी यात्रियों से भरी बस, सड़क पर बढ़ी फिसलन से हुआ हादसे

By : DISHANT

Published : Mar 30, 2024, 3:18 pm IST
Updated : Mar 30, 2024, 3:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh accident, HRTC passengers Bus overturned in snow
Himachal Pradesh accident, HRTC passengers Bus overturned in snow

बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 12 यात्रियों को मामूली चोटें आईं है।

Himachal Pradesh Accident News In Hindi:हिमाचल के जनजातीय जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। किन्नौर के पास हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम की एक बस बर्फ पर फिसलने के बाद सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 12 यात्रियों को मामूली चोटें आईं है। वहीं हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे एचआरटीसी की बस समदो से रिकांगपिओ जा रही थी। इसी दौरान बस रेलवे ट्रैक पर बर्फ पर फिसल गई और सड़क पर पलट गई। यदि बस सड़क से नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस पलटते ही कुछ देर में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और रिकांगपीओ अस्पताल पहुंचाया।

परिवहन निगम निरीक्षक ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बस चालक और परिचालक समेत सभी 12 यात्री सुरक्षित हैं। कुछ को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

गौर हो कि किन्नौर जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बीती रात से बर्फबारी हो रही है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की खतरनाक साबित हो सकता है। खतरनाक सड़कों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और खतरनाक सड़कों पर गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी है।

 (For more news apart from Himachal Pradesh accident, HRTC passengers Bus overturned in snow News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM