हिमाचल प्रदेश : ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 479 सड़कें बाधित

खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश : ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 479 सड़कें बाधित
Published : Jan 31, 2023, 6:54 pm IST
Updated : Jan 31, 2023, 6:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh: Snowfall in high altitude areas, 479 roads including three national highways blocked
Himachal Pradesh: Snowfall in high altitude areas, 479 roads including three national highways blocked

अधिकारियों ने बताया कि मध्य और कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हुई और चंबा में सबसे अधिक 55.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले और जनजातीय इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी की वजह से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 450 से अधिक सड़के यातायात के लिए बंद हो गई हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि कुल 479 सड़कें बाधित हुई हैं जिनमें सबसे अधिक 180 सड़कें शिमला की बंद हैं जबकि लाहौल-स्पीति की 150 सड़कों, किन्नौर की 72 सड़कों, कुल्लू की 35 सड़कों, चंबा की 27 सड़कों, मंडी की आठ और कांगड़ा-सिरमौर जिले की दो-दो सड़कों पर बर्फबारी की वजह से यातायात को रोका दिया गया है।.

राज्य आपात परिचालन सेवा के आंकड़ों के मुताबिक कुल 697 ट्रांसफॉर्मर भी बाधित हुए हैं।.

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी वाले इलाकों में सड़कों पर से बर्फ हटाने के लिए कर्मियों और मशीनों को तैनात किया गया है और वे पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।.

उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले के पूह और काल्पा में क्रमश: 11 और 8.6 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला के खादराला में छह सेंटीमीटर, लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी और केलांग में क्रमश: 4.8 सेंटीमीटर और तीन सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।.

अधिकारियों ने बताया कि मध्य और कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हुई और चंबा में सबसे अधिक 55.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद धर्मशाला में 25.3 मिमी, कांगड़ा में 20.6 मिमी, मनाली में नौ मिमी और पालमपुर में 6.6 मिमी बारिश हुई है।.

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस मौसम की सामान्य बारिश 85.3 मिमी के मुकाबले 86.2 मिमी बारिश हुई है जो एक प्रतिशत अधिक है।. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि दो फरवरी को मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा चार फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।. शिमला और किन्नौर के सेब उत्पादक इस बर्फबारी से खुश हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे फसल को लाभ होगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM