हिप्र : लाहौल और स्पीति में हल्का हिमपात, कई हिस्सों में बारिश

खबरे |

खबरे |

हिप्र : लाहौल और स्पीति में हल्का हिमपात, कई हिस्सों में बारिश
Published : Mar 31, 2023, 2:10 pm IST
Updated : Mar 31, 2023, 2:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Hipr: Light snowfall in Lahaul and Spiti, rain in many parts (सांकेतिक फोटो)
Hipr: Light snowfall in Lahaul and Spiti, rain in many parts (सांकेतिक फोटो)

फसलों को नुकसान पहुंचने को लेकर भी आगाह किया था।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में हल्का हिमपात हुआ जबकि राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले यहां मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को कुछ इलाकों में भारी हिमपात, बिजली कड़कने, गरज के साथ छीटें पड़ने तथा ओलावृष्टि के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया था। उसने फसलों को नुकसान पहुंचने को लेकर भी आगाह किया था।

शुक्रवार को मौसम कार्यालय ने एक अप्रैल तथा तीन-चार अप्रैल को गरज के साथ छीटें पड़ने तथा बिजली कड़कने के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। उसने अगले कुछ दिन में किन्नौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा तथा शिमला जिलों के ऊपरी हिस्सों में हल्की बारिश तथा हिमपात और बाकी के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

गुरुवार रात से राजगढ़ में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर, कांगड़ा में 14 मिमी, घरमोर में 13 मिमी, चोपाल में 12.5 मिमी और धर्मशाला, शिमला, पांवटा साहिब तथा धौलाकुआं में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गयी। सोलन में 8.5 मिमी., ऊना और डलहौजी में 8-8 मिमी, कुफरी में 7.2 मिमी और बिलासपुर, नाहन तथा बरठी में 7-7 मिमी. बारिश दर्ज की गयी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM