Himachal Pradeshc: हिमाचल प्रदेश में 72 सड़कों को किया गया बंद, 2 सितंबर को भी भारी वर्षा का अनुमान
Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश में 72 सड़कों को किया गया बंद, 2 सितंबर को भी भारी वर्षा का अनुमान
Published : Aug 31, 2024, 3:11 pm IST
Updated : Sep 7, 2024, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
72 roads closed in Himachal Pradesh, weather office predicts heavy rainfall on September 2 also
72 roads closed in Himachal Pradesh, weather office predicts heavy rainfall on September 2 also

दो सितंबर को भी छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश में वर्षा के बाद 72 सड़कों को बंद कर दिया गया है और स्थानीय मौसम कार्यालय ने दो सितंबर को भी छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपात अभियान केंद्र के मुताबिक जिन 72 सड़कों को बंद किया गया है उनमें 35 शिमला में, 15 मंडी में, नौ कुल्लू में तथा एक-एक उना, सिरमौर तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों में हैं।

उसके अनुसार राज्य में वर्षा के कारण 10 विद्युत एवं 32 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं। केंद्र के मुताबिक 27 जून को मानसून के आगमन से अबतक राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में 150 लोगों की मौत हो गयी है । राज्य को वर्षा के चलते 1265 करोड़ रुपये की नुकसान हुआ है।

राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। सुंदरनगर में 44.8 मिलीमीटर (मिमी), शिलारू में 43.1 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 20.4 मिमी, मनाली में 17 मिमी, शिमला में 15.1 मिमी, स्लेपर में 11.3 मिमी और डलहौजी में 11 मिमी बारिश हुई। स्थानीय मौसम कार्यालय ने दो सितंबर को राज्य में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।(pti)

(For more news apart from 72 roads closed in Himachal Pradesh, weather office predicts heavy rainfall on September 2 also, stay tuned to Rozana Spokesman hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM