Bokaro News: शिवप्रिया इस्पात उद्योग में हादसा में मृतक श्रमिक के परिजन को दिया गया मुआवजा
Bokaro News: शिवप्रिया इस्पात उद्योग में हादसा में मृतक श्रमिक के परिजन को दिया गया मुआवजा
Published : Jul 1, 2025, 1:42 pm IST
Updated : Jul 1, 2025, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Compensation given to family of the deceased worker in accident at Shivpriya Steel Industry news in hindi
Compensation given to family of the deceased worker in accident at Shivpriya Steel Industry news in hindi

हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिक अखिल कुमार का उपचार के दौरान बोकारो जनरल अस्पताल में निधन हो गया।

Bokaro News: बोकारो (निर्मल महाराज) बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवप्रिया इस्पात उद्योग में रविवार सुबह हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिक अखिल कुमार का उपचार के दौरान बोकारो जनरल अस्पताल में निधन हो गया।

जिला प्रशासन के पहल पर श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार एवं थाना प्रभारी की देख-रेख में मृतक श्रमिक के परिजनों को वर्कमैन कंपनसेशन एक्ट 1923 के तहत 15 लाख मुआवजा राशि एवं 50 हजार अंतिम संस्कार हेतु तत्कालिक सहायता राशि दी गई।

उधर, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रमिक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उल्लेखनीय हो कि, शिवप्रिया इस्पात उद्योग में उत्पादन के दौरान ब्लास्ट फर्नेस में रविवार सुबह अचानक विस्फोट हो गया था, जिसमें दो श्रमिक बुरी तरह झुलस गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों को बीजीएच लाया गया, जहां उपचार के दौरान अखिल कुमार ने देर रात दम तोड़ दिया। वहीं, एक श्रमिक का उपचार अभी चल रहा है।

(For More News Apart From Compensation given to the family of the deceased worker in the accident at Shivpriya Steel Industry News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM