रामगढ़ उपचुनाव : पहले दौर की गणना में आजसू 5,838 मतों से आगे

खबरे |

खबरे |

रामगढ़ उपचुनाव : पहले दौर की गणना में आजसू 5,838 मतों से आगे
Published : Mar 2, 2023, 12:25 pm IST
Updated : Mar 2, 2023, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Ramgarh bypoll: AJSU ahead by 5,838 votes in first round of counting (प्रतिकात्मक फोटो)
Ramgarh bypoll: AJSU ahead by 5,838 votes in first round of counting (प्रतिकात्मक फोटो)

’ रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था, जिसमें 67.96 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।

रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की बृहस्पतिवार को पहले दौर की गणना के बाद ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंग महतो से 5,838 मतों से आगे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उपचुनाव के लिए आजसू पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है। अधिकारी ने कहा कि पहले दौर में आजसू पार्टी को 12,910 वोट मिले हैं, जबकि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस को 7,072 मत हासिल हुए हैं।

रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सह निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर रामगढ़ कॉलेज में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मतगणना पर्यवेक्षकों, सहायकों और मतगणना निरीक्षकों सहित 120 कर्मियों द्वारा 40 पटल पर मतों की गिनती की जा रही है और यह 11 दौर में पूरी होगी।’’ रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था, जिसमें 67.96 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।

उपचुनाव में 14 निर्दलीयों सहित 18 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस और आजसू पार्टी के बीच माना जा रहा है।

कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Location: India, Jharkhand, Ramgarh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM