Jharkhand News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Jharkhand News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Published : Jul 2, 2024, 5:13 pm IST
Updated : Jul 2, 2024, 5:13 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP state president Babulal Marandi targeted Congress news in hindi
BJP state president Babulal Marandi targeted Congress news in hindi

हिंदू जाति ने कभी किसी धर्म संस्कृति पर आक्रमण नही किया,हिंदू कभी हिंसक नहीं- बाबूलाल मरांडी

Jharkhand News In Hindi: रांची, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा। वे आज गिरिडीह स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि कल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं के संबंध में असंवैधानिक, घोर निंदनीय बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सड़क और सदन में अंतर की समझ ही नही है। वे  2004 से सदन के सदस्य हैं इसलिए ये उनकी नादानी नही बल्कि एक सोची समझी साजिश है।एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से असंसदीय आचरण की अपेक्षा जनता नही करती है। बहुत कुछ देख सुनकर भी सीखा जाता है।लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने आदत से लाचार है। लोकतंत्र की हत्या की साजिश करना, संसदीय मर्यादाओं को चोट करना इनके चाल चरित्र का हिस्सा है। राहुल गांधी ने पहले भी अपनी ही सरकार के कैबिनेट के फैसले को चौराहे पर फाड़कर अपनी बुद्धि का परिचय दे दिया है। कांग्रेस  पी के चिदंबरम ,सुशील कुमार शिंदे जैसे नेता भी हिंदू को आतंकवादी बता चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदू कभी हिंसक नही हो सकता है। हिंदू तो धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो,प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो की बात करता है। हर धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों में यह नारा गूंजता है। यह हमारा सांस्कृतिक मूल मंत्र है। ऐसे हिंदू को हिंसक,झूठा कहना  देश और दुनिया के करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व  में हिंदू एक ऐसी जाति है जिसने कभी किसी धर्म संस्कृति पर हमला नही किया जबकि हजारों वर्षों तक यह विदेशी आक्रांताओं का हमला झेलता रहा।

उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व हिंदुत्व की ओर आकर्षित हो रहा। दुनिया के लोग खोज ,रिसर्च कर रहे ।भारत की प्राचीन विरासत को जानने और समझने की कोशिश कर रहे।आखिर क्या था जब विश्व अज्ञान के अंधकार में था तो भारत में  तक्षशिला,नालंदा जैसे उच्च कोटि के विश्विद्यालय थे। भारत धन धान्य से परिपूर्ण था। मंदिरों ने भी सोने चांदी जड़े रहते थे जिसे लूटने केलिए विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर बार बार हमले किए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केलिए भारत एक भूभाग है ।इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत पर कभी गर्व नही हुआ। परंतु आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर महिमा मंडित कर रहे। जी 20 सम्मेलन में भी प्रधानमंत्री जी ने दुनिया के देशों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया।

मरांडी ने कहा कि भारत नूतन भी है और पुरातन भी

उन्होंने कहा कि सारे प्रपंच और दुष्प्रचार के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार को कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही। कांग्रेस पार्टी  तानशाही लोकतंत्र विरोधी मानसिकता से उबर नहीं पाई है। इसीलिए राहुल गांधी सदन में आसन की ओर पीठ दिखाकर बोल रहे थे।

मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,सुरेश साव उपस्थित थे।

(For more news apart from BJP state president Babulal Marandi targeted Congress news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM