
इस घटना से मंत्री और उनके परिवार के सदस्य गहरे शोक में डूब गए हैं।
Bokaro News: बोकारो (निर्मल महाराज) - गोमिया विधायक सह राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद के सबसे छोटे भाई भरत कपूर का आज बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार पिछले करीब 9 दिनों से हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
इस घटना से मंत्री और उनके परिवार के सदस्य गहरे शोक में डूब गए हैं।जानकारी के अनुसार आज शाम भरत कपूर का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचेगा। विदित हो कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान योगेंद्र प्रसाद के पिता का निधन हो गया था। और अब 7 महीने के अंतराल में छोटे भाई के निधन से उनके परिजनों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी है।