राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

खबरे |

खबरे |

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
Published : Oct 2, 2023, 1:37 pm IST
Updated : Oct 2, 2023, 1:37 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।

रांची (संवाददाता) :  राज्यपाल  सीपी राधाकृष्णन एवं  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा नमन किया। मौके पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन तथा राम धुन प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। हम सभी लोग आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़ी शिद्दत और उमंग के साथ मना रहे हैं। आज यह प्रण लेने का दिन है कि किस प्रकार हम सभी लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार, आदर्श, मार्गदर्शन तथा उनका संदेश स्वच्छ मन, स्वच्छ सोच तथा स्वच्छ समाज की परिकल्पना को साकार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। हम सभी देशवासियों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व हमारे देश ने पाया था। बापू के विचारों को अनुसरण करते हुए हमें त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है, तभी सुखी एवं समृद्ध समाज की परिकल्पना पूरी होगी।

 photo                                                                          photo

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन मदन कुलकर्णी, उपायुक्त रांची  राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची  चंदन सिन्हा, राज्य खादी बोर्ड के सीईओ  आर०सी० बसेरा, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM